जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के त्रिपुरी चौक से दिनदहाड़े एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष पुरी गोस्वामी (उम्र 47 वर्ष), निवासी लेन्सकार्ट के पीछे त्रिपुरी चौक, रोज की तरह दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट चला गया था।
उस वक्त घर पर उसकी बेटी प्रिंसी मौजूद थी, जो दोपहर करीब 3 बजे ताला लगाकर अपनी दादी के घर चली गई। मनीष जब शाम करीब 4:30 बजे घर लौटा और ताला खोला तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी, जिसमें रखी 2 घड़ियाँ, सोने की 2 अंगूठियाँ, एक मंगलसूत्र का पेंडल, ₹10,000 नकद, भगवान जी के मंदिर में रखे ₹500 और एक चांदी का सिक्का गायब था।
