मक्सी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मक्सी। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन किए और दूध, दही, घी, शहद व गंगाजल से अभिषेक किया।

वहीं नया बाजार क्षेत्र में हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बजरंग मोहल्ला की गोविंदा टोली, राजू लावरे टीम ने मटकी फोड़कर जीत हासिल की। विजेता टीम को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि और शील्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन मौजूद रहे।

Next Post

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख […]

You May Like