सीहोर के 50 स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में संचालित किए जा रहे टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3 के तहत जिले के 50 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है.

कलेक्टर बालागुरु के ने कहा है कि विद्यालयों में तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करना बच्चों के स्वस्थ जीवन की दिशा में एक प्रेरक पहल है. समाज के हर व्यक्ति को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए. उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 09 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक 60 दिवसीय विशेष अभियान टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3 चलाया जा रहा है. शासन द्वारा अभियान के तहत जिले के 400 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य प्रदान करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत सीहोर जिले के 50 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाया जा चुका है. इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों से बचाना और जागरूक करना है.

तंबाकू नोडल अधिकारी डॉ नेहा सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया. सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई.

 

Next Post

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: कलेक्टर

Fri Nov 7 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने बैठक में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की […]

You May Like