
इटारसी।शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों की याद में कविता पाठ, परिचर्चा और डॉक्युमेंट्री प्रदर्शनी की गई। छात्रा प्रदीप कौर, आरती पांडे और हिमांशी यादव ने कारगिल की घटनाओं को साझा किया, वहीं छात्र गौरव इंगले ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की।
प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने सैनिकों के साहस को नमन करते हुए एक प्रेरणादायी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रो. ओ.पी. शर्मा, प्रो. अरविंद शर्मा, प्रो. रश्मि तिवारी और डॉ. राजेश हरियाले ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. दिनेश द्वारा कारगिल विजय पर आधारित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। संचालन डॉ. मनीष कुमार चौरे ने किया। समारोह में स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
