रामघाट पर डूबते श्रद्धालु बचाई गई जान 

उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट पर स्नान के दौरान विदिशा से आए एक श्रद्धालु के गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। श्रद्धालु को डूबता देख रामघाट पर तैनात एसडीआरएफ जवान राहुल परिहार ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। श्रद्धालु के गहरे पानी में जाने और डूबने की स्थिति बनते ही जवान राहुल परिहार ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया।

उन्होंने तत्काल पानी में पहुंचकर श्रद्धालु को पकड़ लिया और सुरक्षित घाट तक ले आए। रामघाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के गहरे पानी में जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड जवान लगातार घाट पर तैनात हैं। जवानों की सतर्कता के चलते जरूरत पडऩे पर तत्काल रेस्क्यू कर श्रद्धालुओं की जान बचाई जा रही है।

Next Post

अदालत ने सुनाई नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

Thu Sep 24 , 2026
उज्जैन। माता-पिता के अलग होने पर बुआ के साथ रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले फूफा को न्यायालय ने दंडित करते हुये 20 सालों तक सलाखों में रखने सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि विशेष न्यायाधीय पॉस्को अधिनियम और तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश […]

You May Like