ट्रक ने कुचला, बाइक सवार की मौत 

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के पास माजदा ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सुमित राय निवासी ग्राम दर्शनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सरपंच है। नायरा पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलाने गया था कि उसी समय एक सफेद रंग का माजदा मझौली की तरफ से सिहोरा तरफ जा रही था उसी समय सिहोरा तरफ से एक मोटरसाइकल चालक मझौली तरफ आ रहा था, जिसे सफेद रंग की 407 लोडिंग माजदा ट्रक के चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से मोटरसाइकल चालक को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। टक्कर की आवाज सुनकर मैं एवं पंप में काम करने वाले कर्मचारी दौड़ कर जाकर देखे तो मोटरसाइकल सवार को सिर, सीना, मुंह एवं बांई आँख, हाथ एवं पैर मे चोट लगी थी। खून निकल रहा था मैने देखा तो माजदा ट्रक पर वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 6172 नंबर लिखा हुआ था। मोटरसाइकल भी क्षतिग्रस्त हालात में पडी हुई थी जिसका नंबर स्पष्ट नही दिख रहा था। उसके बाद 108 एम्बुलेंस मे फोन लगा कर घायल को शासकीय अस्पताल सिहोरा भिजवाया जहां पर डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में आधार कार्ड मिला था जिसमे उसका नाम नवीन कुमार नायक पिता धनेंद्र नायक ग्राम भटगंवा तहसील मझौली लिखा हुआ था।

Next Post

ई रिक्शा चालकों की गुंडई: युवक को बेरहमी से पीटा, पिकअप में की तोड़फोड़ 

Sat Dec 13 , 2025
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी विजन महल होटल के पास ई रिक्शा चालकों ने गुंडई दिखाते हुए सरेराह युवक को बेरहमी से पीटा और पिकअप में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हैदर खान निवासी कंटगा एपीआर कालोनी ने रिपोर्ट […]

You May Like