इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे चालक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और हाथ ठेले को टक्कर मार दी. हादसे में नई एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक कार को भी नुकसान पहुंचा. हाथ ठेले पर रखा सामान सड़क पर गिरकर खराब हो गया.
घटना सुभाष नगर मेन रोड स्थित एमपी ऑनलाइन दुकान के पास हुई. फरियादी कशिस सिग्गोरे के अनुसार, कार चालक मुकेश गोस्वामी नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और सड़क किनारे खड़े वाहनों व ठेले को टक्कर मार दी. टक्कर से राजेश कौशल की एक्सयूवी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
