दो शातिर आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंडला: थाना कोतवाली पुलिस को विगत दिवस हुई एक बड़ी चोरी की वारदात के दो शातिर चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। विगत दिवस 16 जनवरी को कोतवाली थाना में बड़ी खैरी मंडला निवासी मंजूल कुमार पटेल ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि वे 13 जनवरी को प्रयागराज गया था और 15 जनवरी की शाम उनकी पत्नी व बच्चें भी रिश्तेदार के यहां गये थे। जब 16 जनवरी की सुबह उनकी पत्नी वापस आकर देखी तो किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर सामानों को अस्त व्यस्त कर व गोदरेज आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने एवं चांदी के आभूषण व नगदी चोरी करके ले गये हैं।

जानकारी अनुसार सूने घर में हुई चोरी के बाद प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। चोरी की रिपोर्ट के बाद थाना कोतवाली में बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वारदात के तरीके आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उक्त अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गए। इसके साथ ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अलग अलग कार्यों के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जमीनी स्तर पर जानकारी लेने जुट गई।

Next Post

किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे: जीतू पटवारी

Thu Jan 23 , 2025
मंडला:किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए और गेंहू का 2700 रुपए प्रति क्विंटल दिलाने को लेकर बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांद में किसान न्याय आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता […]

You May Like