तुलसी सोसाइटी में उत्साह के साथ मनाया करवा चौथ पर्व

भोपाल: अयोध्या बाईपास स्थित तुलसी कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी में करवा चौथ का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में धीरज एवं आरती बिसारे, अजय एवं नविता मेहरा, भूपेंद्र एवं प्रज्ञा सिंह, दिग्विजय एवं डॉली खंगार, ब्रजेंद्र एवं राखी विश्वकर्मा, अमित एवं शालिनी अरोरा तथा अनिरुद्ध एवं सुषमा यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर पर्व मनाया और आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया। सोसाइटी में सभी त्योहार सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा है। ऐसे आयोजनों से सदस्यों और उनके परिवारों के बीच मेलजोल बढ़ता है और आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
सदस्यों ने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि ये लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर त्योहार और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Next Post

आदर्श नगर में पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri Oct 30 , 2026
सतना:जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरडांग स्थित आदर्श नगर इलाके में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की. आदर्श नगर निवासी पीड़ित यश त्रिपाठी के अनुसार, आधी रात […]

You May Like