रीवा संसदीय क्षेत्र में सभी को जोडऩे यूनिटी मार्च निकाला जाएगा

रीवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समूचा देश धूमधाम से मना रहा है. इसी कड़ी में देश भर के सभी संसदीय क्षेत्रों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा कार्यालय में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने यूनिटी मार्च के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 150वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर जागरुकता कार्यक्रम चल रहा है. इसी कड़ी में गुढ़, सेमरिया सहित अन्य लोकसभा क्षेत्र में हर वर्ग व समाज के सभी वर्गों को जोडऩे के लिए यूनिटी मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत, लोकल फार वोकल विषय पर लोगों को जानकारी दी जाएगी. साथ ही उन्होंने एसआईआर के सवाल पर कहा कि भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार मिले यह जरूरी है. इसीलिए मतदाता सूची का शुद्धीकरण किया जा रहा है.

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आजादी का मंत्र बने वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष 7 नवम्बर को पूरे हो रहे हैं. ऐसे में वर्ष भर स्वतंत्रता के मंत्र वंदे मातरम को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में शहर के ऐतिहासिक पद्मधर पार्क में 7 नवम्बर की सुबह 11 बजे पूर्ण वंदे मातरम का गायन गरिमा के साथ किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि वंदे मातरम का यह आयोजन आगामी 26 नवम्बर 2026 तक चलेगा.

Next Post

दीयों की रोशनी से जगमगाए मंदिर, घरों में भी हुई आकर्षक सज्जा

Wed Nov 5 , 2025
शाजापुर। नगर में बुधवार को एक बार फिर दीपावली सा उत्साह और उल्लास नजर आया और आतिशबाजी से आसमान एक बार फिर जगमगाया. अवसर था देव दीपावली का. जहां लोगों ने दीपकों की रोशनी से घरों को रोशन किया. वहीं इस दिन आकर्षक रंगोली भी बनाई गई. इसके अलावा मंदिरों […]

You May Like