लोधी रोड स्थित एनबीसीसी मुख्यालय के अत्याधुनिक कार्यालय परिसर का उद्घाटन

नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने लोधी रोड स्थित एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के नवीनीकृत निगमित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार संजीत, एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. के. पी. महादेवास्वामी, निदेशक (वित्त) अंजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती रितु पांडे सहित स्वतंत्र निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में पूजा, दीप प्रज्ज्वलन और पट्टिका अनावरण जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके पश्चात अतिथियों ने अत्याधुनिक कार्यालय परिसर का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संवाद किया।

अपने संबोधन में कटिकिथला ने एनबीसीसी द्वारा अवसंरचना और पुनर्विकास परियोजनाओं में निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने आधुनिक, कुशल और टिकाऊ कार्यस्थलों के माध्यम से उत्पादकता और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

डॉ. महादेवास्वामी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनबीसीसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप एक आधुनिक और जन-केंद्रित संगठन बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

करीब 40,000 वर्ग फुट में विकसित यह कार्यालय वायरलेस कनेक्टिविटी, आईओटी आधारित प्रणालियों और आधुनिक चार्जिंग अवसंरचना जैसी सुविधाओं से लैस है। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के सम्मान और सामुदायिक भंडारे के साथ हुआ।

 

 

 

Next Post

राजस्व वसूली में फिसड्डी रहे दो आबकारी अधिकारी निलंबित

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राजस्व लक्ष्य की पूर्ति में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के दो आबकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अशोकनगर एवं गुना में मदिरा दुकानों के संचालन और राजस्व वसूली में अपेक्षित तत्परता […]

You May Like