4 अपर आयुक्तों को अलग अलग सभांगों की कमान

जबलपुर: वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब मात्र एक माह शेष बचा है। नगर निगम के राजस्व लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। संभागों में बकाया बड़ी धनराशि को देखते हुए निगमायुक्त ने समस्त 4 अपर आयुक्तों को अलग-अलग संभागों की कमान सौंपी है, जबकि अरविंद शाह को इस पूरी मुहिम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए संभागों का आवंटन क्रमशः क्रमशः देवेन्द्र सिंह चौहान को संभाग क्रमांक 1, 2, 3, एवं 4, अंजू सिंह ठाकुर को संभाग क्रमांक 7, 9, 10, एवं 15, विद्यानंद बाजपेयी को संभाग क्रमांक 8, 12, 13, एवं 16 तथां मनोज श्रीवास्तव को संभाग क्रमांक 5, 6, 11, एवं 14 के लिए नियुक्त किया गया है।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि अपर आयुक्त उन करदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे जिनका बकाया 50 हजार रुपये से अधिक है और ऐसे करदाता जिन्होंने पिछले 3 से 4 वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। वसूली के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी हर शाम समीक्षा की जाएगी। यदि करदाता सहयोग नहीं करते हैं, तो वसूली के लिए भवन शाखा, अतिक्रमण दस्ता और अग्निशमन दल का भी सहयोग भी लिया जाएगा।

Next Post

फरवरी में यातायात विभाग ने की 3280 वाहनों पर कार्रवाई

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत फरवरी माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पार्किंग करने वाले 3280 वाहनों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान पेट्रोलिंग टीमों ने […]

You May Like