जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत डॉ. भंडारी अस्पताल के पास स्थित राजुल डुप्लेक्स में सोमवार दोपहर ब्यूटी पार्लर संचालिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद पार्टनर ने स्वयं पर फायर कर आत्महत्या कर थी। इस सनसनीखेज गोलीकांड को जिस पिस्टल से अंजाम दिया गया था वे अवैध निकली है। मंगलवार को दोनों का पीएम हुआ। इसके बाद युवक का शव परिजन लखनऊ ले गए जबकि महिला का शहर में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विदित हो कि शक्ति कोहली पिता निहाल कोहली 44 वर्ष निवासी नर्मदा रोड रतन कॉलोनी गोरखपुर की ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही थीं। हाल ही में उसने डॉ. भंडारी अस्पताल के पास स्थित राजुल डुप्लेक्स में नया पार्लर खोला था, जिसमें दीपेश राठौर पिता सुरेश राठौर 40 वर्ष निवासी फूटाताल का बिजनेस पार्टनर था। जिसके आपराधिक रिकॉर्ड होने के बारे में पता चलने के बाद शक्ति ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच में हुआ शुरू हो गया था।
शक्ति सोमवार दोपहर 12:30 बजे साथ में काम करने वाली तमन्ना के घर गई जहां से दोनों राजुल डुप्लेक्स पार्लर का सामान समेटकर किसी दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी करने पहुंची। इसी दौरान दीपेश वहां पहुंच गया। दीपेश, शक्ति अंदर चले और दरवाजा बंद कर लिया तमन्ना बाहर थी। इसी बीच दीपेश और महिला के बीच विवाद हुआ इसके बाद गोलियां चली और दोनों की मौत हो गई। टीआई नितिन कल ने बताया कि दीपेश ने पहले शक्ति को गोली मारी थी इसके बाद उसने स्वयं पर फायर कर सुसाइड कर लिया था। मंगलवार को दोनों का पीएम हुआ। इसके बाद दीपेश के परिजन उसका शव यूपी लखनऊ ले गए जबकि महिला का अंतिम संस्कार शहर में ही हुआ। जिस पिस्टल से फायरिंग हुई थी वे अवैध है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
