नयी दिल्ली 17 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने में नदियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि भारत की नदियां केवल विरासत का प्रतीक नहीं बल्कि प्रगति की राजमार्ग हैं। श्री मोदी ने पुनर्जीवित जलमार्गों के बारे में केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के एक लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शुक्रवार को यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ” भारत की नदियां केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, वे प्रगति के राजमार्ग हैं! केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पुनर्जीवित जलमार्गों के लिए अपने दृष्टिकोण और विकसित भारत की ओर उनके विकास को साझा किया है। यह लेख पढ़ें और जानें कि पिछले कुछ वर्षों में रसद, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को कैसे मजबूत किया गया है।”
Next Post
सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत, दो साल में सेवा निर्यात वस्तु निर्यात से ऊपर होगा:गोयल
Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत वैश्विक बाजार में सेवाओं को अपनी मुख्य ताकत मानता है और अगले दो वर्षों में देश का सेवा निर्यात वस्तु निर्यात से अधिक हो जाएगा। श्री गोयल ने कहा कि भारत सेवा क्षेत्र […]

You May Like
-
6 months ago
शरद पवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
-
8 months ago
दीप्ति शर्मा ने 1000 रन और 150 विकेट लेकर इतिहास रचा
