यातायात व्यवस्था सुधारने बनाई रणनीति, एएसपी ने ली बैठक

जबलपुर: यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये, आपकी जहां भी ड्यूटी लगायी जाती है वहां इस प्रकार की व्यवस्था करें कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
जिस तरह आम नागरिकों से अपेक्षा रहती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। यह बातें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी ने यातायात ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में यातायात में पदस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं।

साथ ही यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने के साथ सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने योजना बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में यातायात संचालन, ट्रैफिक व्यवस्था में आने वाली कठिनाइयों, चालानी कार्रवाई, वीआईपी ड्यूटी, जुलूसों के दौरान यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही चौक-चौराहों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त यातायात संबंधी उपकरणों के सही एवं प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया। नव-निर्मित स्टॉपरों को चौराहों पर व्यवस्थित रूप से लगाने, ड्यूटी के दौरान उनका उपयोग करने तथा ड्यूटी उपरांत उन्हें पुन: सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोर्टेबल सिग्नल के समुचित उपयोग के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाएं रखे एएसपी अंजना तिवारी ने कहा कि वर्तमान में चल रहे गर्मी के मौसम के मद्देनजर ट्रैफिक स्टाफ को कठिन परिस्थितियों में संयम एवं धैर्य बनाए रखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसपी यातायात संतोष शुक्ला, डीएसपी यातायात बैजनाथ प्रजापति, डीएसपी यातायात श्रीमती संगीता डामोर, थाना प्रभारी, सूबेदार, एएसआई रैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान: जल संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड कुंडेश्वर धाम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल संगोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सभागार में आयोजित इस विशेष जल संगोष्ठी की अध्यक्षता जन अभियान परिषद् के संभाग समन्वयक रवि बर्मन ने की। कार्यक्रम में मुख्य […]

You May Like