मकान से 9 पेटी देशी मदिरा जब्त

मझौली में आबकारी विभाग की कार्रवाही

जबलपुर: कलेक्टर एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के निर्देश पर मझौली में अवैध मदिरा के संग्रहण की सूचना पर दबिश देते हुए वार्ड क्रमांक 9 पानी टंकी के पास बाजार प्लॉट निवासी पार्वती दाहिया पति रमेश उर्फ़ पार्टनर दाहिया घर में तलाशी के दौरान उक्त मकान से 9 पेटी देशी मदिरा प्लेन (450पाव), कुल 81 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर आबकारी ने कब्जे में लिया। कार्यवाही में जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 33750 रुपए है। आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी,आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिंह ऐंटिआ,अमिता केशरवानी, अशोक सिंह बघेल एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

Next Post

बनी बनाई सड़क खोदकर डाल रहे पाइप लाइन

Mon Apr 7 , 2025
गढ़ा मेन रोड पर बनी सीसी रोड कर दी बर्बाद जबलपुर: विगत वर्ष कछपुरा ब्रिज से लेकर पंडा की मढिया तक गढ़ा में सीसी रोड का निर्माण हुआ था। हाल ही में इस रोड को खोद कर पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते करोड़ों रुपए की […]

You May Like