रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, धरना स्थल पर पहुंचे थे विधायक

रीवा: सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सिरमौर चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, विगत दिवस धरना स्थल से मृतका कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा को पुलिस और प्रशासन द्वारा वहां से उठाए जाने के बाद आज कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ धरना स्थल पहुंचे थे।
विधायक और उनके सहयोगियों के धरना स्थल पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। धरना प्रदर्शन में मृतका कल्पना मिश्रा के पिता न्याय की मांग को लेकर बैठे थे। फिलहाल पुलिस द्वारा विधायक और उनके सहयोगियों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आई है।

Next Post

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए TET को लेकर बड़ा अपडेट, 31 अगस्त 2028 तक 6 परीक्षाएं

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल:मध्य प्रदेश में पहले से कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। 15 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट के 29 मई 2026 के आदेश का हवाला दिया गया है। इसके […]

You May Like

मनोरंजन