
छिंदवाड़ा. थाना हर्रई क्षेत्र में आज तीन गांवों से आए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और आदीवासी युवक के साथ मारपीट कर उसके साथ बर्बता करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत करवा कर आरोपी युवक के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुइयापानी में आरोपी राजा चौकसे रागनी ढाबा के नाम से ढाबा का संचालन करता है वहीं सामने एक युवक भी अपना छोटा सा ढाबा संचालित करता है. आमने सामने ढाबा होने के कारण दोनों ढाबा संचालकों की आपस में अन बन चली आ रही थी. रविवार की देर रात्रि राजा चौकसे ने पड़ोसी जिले नरसिंहपुर से गुंडों को बुलाकर युवक के साथ मारपीट कराई और फिर उसे गांव के रंगमंच पर ले जाकर पेशाब पिलाने का प्रयास किया. पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने राजा चौकसे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया था. उक्त मामले में पुलिस द्वारा शख्त कार्रवाई ना करने को लेकर आज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया.
तीन गांव के पहुंचे ग्रामीण ००००००
सूत्रों के अनुसार आरोपी राजा चौकसे के थाना से छूटने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की फिर तीन गांवों के ग्रामीणों ने आज नरसिंहपुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजा चौकसे ने नरसिंहपुर के गुंडों को बुलाकर युवक के साथ मारपीट की फिर उसके पेशाब पीलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने राजा चौकसे पर साधारण प्रकरण दर्ज किया है, जबकि यह कृत्य करने में आरोपी राजा चौकसे के साथ अन्य लोग भी थे पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज नही किया. चक्का जाम करने की सूचना मिलने पर सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया. अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे.
एसटीएससी एक्ट का किया प्रकरण दर्ज००००००००
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल हर्रई पहुंचाया गया जहां पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश शांत करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण शख्त कार्रवाई की मांग करते रहे. उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम पुलिस ने आरोपी राजा चौकसे के खिलाफ एसटीएसटीएससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
इनका कहना है
उक्त मामला मारपीट का था पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था वहीं उसके खिलाफ 151 के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया था. शिकयत दर्ज कराते समय पीडि़त युवक ने उसे पेशाब पिलाने की कोशिश करने का जिक्र नही किया था अब ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
अजय पांडे
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा
