एमवाय अस्पताल के बाथरूम में नवजात का शव मिलने से सनसनी

इंदौर:एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सुबह कुछ लोग इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित बाथरूम पहुंचे, जहां उन्हें अंदर एक नवजात का शव दिखाई दिया. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को दी. इसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला.

प्रारंभिक जानकारी में मृत नवजात की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है. पुलिस ने शव को अस्पताल के सीएचएमओ कक्ष में रखवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है. पुलिस अब पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.वहीं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव बाथरूम तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है.

Next Post

तेज हवा और बारिश से मिली राहत, 11 केवी तार टूटने से 11 मवेशियों की मौत

Fri May 29 , 2026
चितरंगी: देवसर अंचल में शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश और आंधी से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तूफान ने कई जगह भारी नुकसान भी पहुंचाया। सुबह करीब 4 बजे से चितरंगी और देवसर क्षेत्र में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगभग दो […]

You May Like