दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दालों में नरमी, गुड़-चीनी के भावों में भी हल्की तेजी

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में शनिवार को खाद्य तेलों में त्योहारी मांग का दबाव कम होने के बाद औसत दर्जे की गिरावट दिखी जबकि गेहूं , आटा , चीनी और गुड़ में हल्की तेजी देखी गयी। चावल का हल्का बाजार नरम रहा।

बाजार में हल्के कारोबार के बीच उड़द को छोड़ कर अधिकतर दालों में गिरावट दर्ज की गयी।

दालों के भाव में पिछले कुछ दिन से सीमित कारोबार में घट-बढ़ का रुख चल रहा है।कल के हल्के सुधार के बाद आज चना , मूंग और मसूर में 12 से 38 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी दिखी। तुअर का भाव करीब करीब कल के स्तर पर स्थिर था जबकि उड़द में 7 रुपये की हल्की नरमी रही।

खाद्य तेलों में कल की तेजी के बाद आज बाजार दबा हुआ था।। सरसों और वनस्पति में क्रमश: 92 रुपये और 77 रुपये की गिरावट रही। सोया 53 रुपये और सूरज मुखी तेल 15 रुपये टूट गया । जबकि मूंगफली तेल में सबसे अधिक 255 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दिखा। पाम आयल का भाव और 71 रुपये नीचे आ गया।

गेहूं प्रति क्विंटल 16 रुपये और आटा 7 रुपये तेज बोला गया जबकि चावल में 6 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। चीनी और गुड़ बाजार में हल्की तेजी थी। दोनों में आज 19-19 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी।

विदेशी बजारों में मलेशिया का बुरसा एक्सचेंज आज बंद था कल वहां जनवरी का पाम ऑयल वायदा कारोबार 22 रिंगिट मजबूत होकर 4,462 रिंगिट प्रति टन पर चल रहा था। अमेरिकी सोया तेल वायदा के दिसंबर अनुबंधों का भाव कल रात 0.49 प्रतिशत की बढ़त से 63.73 सेंट प्रति पौंड के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

 

Next Post

ज्ञान पंचमी पर चंपा बाग में लगाया छप्पन भोग

Sat Nov 14 , 2026
सुनिल योगी बागली। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी बागली नगर में स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में विराजित भगवान गोवर्धन नाथ जी को छप्पन भोग लगाया गया इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा के साथ लाये गए व्यंजन भोग को भी छप्पन भोग में शामिल किया गया […]

You May Like