
सुनिल योगी
बागली। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी बागली नगर में स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में विराजित भगवान गोवर्धन नाथ जी को छप्पन भोग लगाया गया इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा के साथ लाये गए व्यंजन भोग को भी छप्पन भोग में शामिल किया गया वही मंदिर परिसर में ही सभी प्रकार की अन्नकूट सब्जी बनाई गई पूजा करने के बाद यही भोग श्रद्धालुओं में वितरित किया गया शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ 56 भोग प्रसाद बांटने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा मंदिर के पुजारी राजेंद्र पाठक ने बताया कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है। पहले श्रद्धालु सभी मिठाई और अलग-अलग अनाज से बनी रोटी के साथ खीर हलवा रबड़ी और अन्य सामग्री जो दूध से बनती है उसको अर्पित करते और भोग लगाते रहे लेकिन वर्तमान समय में 56 से भी अधिक व्यंजन मंदिर में समर्पित हो जाते हैं। लगभग सभी प्रकार के फल और फ्रूट के साथ काजू बादाम किशमिश चारोली कारक जैसे सूखे मेवे भी श्रद्धालु अर्पित करते हैं। परंपरा अनुसार जगन्नाथ पुरी में विराजित भगवान जगन्नाथ को आठ समय भोग लगाया जाता है।
