सडक़ दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

शुजालपुर।अकोदिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की शाम को सडक़ दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार विक्रम मालवीय पिता घीसूलाल 53 वर्ष निवासी बटवाडी बाइक से जा रहे थे तभी केवडाखेडी जोड के समीप बाइक की टक्कर कार से हुई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विक्रम को शुजालपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाए जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. मृतक विक्रम के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल शुजालपुर में करवाते हुए मर्ग जांच के लिए अकोदिया पुलिस को भेजा गया.

Next Post

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, 36 घंटे से अंधेरे में हनुमना नगर 

Mon May 19 , 2025
रीवा। रीवा में दो दिन से बादलो का ड़ेरा है सोमवार की दोपहर से बादल छाये हुए थे और शाम होते ही तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी इतनी तेज थी कि लोगो के घरो के टीन-टप्पर उड़ गए और कई पेड़ धराशाई हो गये. शहर के दर्जन […]

You May Like