नीमच जिले के 27,507 पेंशन हितग्राहियों के खातों में पहुंची 1 करोड़ 65 लाख 4 हजार रुपये की राशि

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में 213.41 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत नीमच जिले के 27,507 पेंशन हितग्राहियों के खातों में कुल 1 करोड़ 65 लाख 4 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। जिले के पेंशन हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत यह राशि प्रदान की गई है।

कार्यक्रम के दौरान नीमच जिले से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, जिला समन्वयक श्री विनीत दुबे सहित पेंशन हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

राज्य शासन द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पेंशन की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित किए जाने से उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो रहा है।

Next Post

कानूनी, प्रशासनिक व जमीनी मोर्चे पर दबाव बनाने में जुटा इंडिया समूह 

Sun Oct 11 , 2026
नई दिल्ली, इंडिया गठबंधन ने पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को देशव्यापी मोर्चाबंदी करने का ऐलान किया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि रविवार को दिल्ली में युवाओं की आवाज दबाने की जो कोशिश की गई है, उसका […]

You May Like

Play sound