पीआईसी का निर्णय: कुत्तों की नसबंदी करने का टेंडर निरस्त होगा

इटारसी: मंगलवार को नगरपालिका परिषद इटारसी की पीआईसी की बैठक का आयोजन कार्यालय सभागार में हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा, एई मीनाक्षी चौधरी, सभापति कल्पेश अग्रवाल, अमृता मनीष ठाकुर, राकेश जाधव, मीरा राजकुमार यादव, नाजिया शहबाज बेग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

पीआईसी की बैठक के संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए छत्तीसगढ के रायपुर के जिस कंपनी को टेंडर मिला था उसके द्वारा काम नहीं करने पर उसका टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया पर सहमति बनी है। इसके अलावा बैठक में सदस्यों को जानकारी दी गई है कि कायाकल्प योजना के तहत सडकों पर डामरीकरण के लिए कार्य करने वाली कंपनी तीन दिवस के अंदर मेंटनेंस का कार्य करने वाली है।

इसके अलावा अन्य निर्माण कार्यों के लिए पीआईसी में सहमति बनी है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि लगातार कुत्तों की नसबंदी करने वाली कंपनी से संपर्क किया जा रहा था लेकिन उनके द्वारा काम नहीं किया जा रहा इसलिए टेंडर निरस्त करते हुए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।

Next Post

मेला में व्यापारियों के प्लॉटों पर अतिक्रमण रोक कर खोले जाएं सभी पार्किंग एवं एंट्री गेट, दुकानदारों की मांग

Tue Dec 16 , 2025
ग्वालियर:”ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानदारों के साथ किसी भी स्थिति में पक्षपात, दुर्भावना एवं अन्यायपूर्ण व्यवहार नहीं हो। चाहे कोई दुकानदार छोटा हो अथवा बड़ी हैसियत वाला, उनके प्रति मेला प्राधिकरण द्वारा समान नीति ही अपनाई जाए। ऐसी स्थिति भी निर्मित नहीं की जाए कि दुकानदारों के बीच आपस में […]

You May Like