शतरंज चैंपियनशिप में डब्ल्यूसीआर ने दर्ज की जीत

जबलपुर:रेलवे स्टेडियम में चल रही 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज चैंपियनशिप-2026 में देशभर से पहुंची 16 रेलवे टीमें शतरंज की बिसात पर रणनीति और एकाग्रता का दम दिखा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में 5 अक्टूबर को खेले गए दूसरे दौर में पश्चिम मध्य रेल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। वहीं अन्य मुकाबलों में दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। पश्चिम रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भी 2-2 से बराबर रहे। पूर्व रेलवे ने उत्तर रेलवे को 2½-1½, मेट्रो ने दक्षिण रेलवे को 2½-1½, मध्य रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 3-1, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल व्हील फैक्ट्री को 2½-1½ तथा बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने दक्षिण तट रेलवे को 2½-1½ से शिकस्त दी।

उत्तर रेलवे से कड़ी टक्कर

6 अक्टूबर को खेले गए तीसरे दौर में पश्चिम मध्य रेल का सामना उत्तर रेलवे से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में उत्तर रेलवे ने 2½-1½ के अंतर से पश्चिम मध्य रेल को हरा दिया। अन्य मुकाबलों में पूर्व रेलवे ने मेट्रो को 2½-1½, दक्षिण मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 3-1 और दक्षिण रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 4-0 से हराया। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और दक्षिण पूर्व रेलवे का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।

मध्य रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स को 3-1, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 2½-1½ तथा दक्षिण तट रेलवे ने रेल व्हील फैक्ट्री को 4-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप में देशभर की रेलवे एवं उनकी विभिन्न इकाइयों से आईं 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आगामी दौर में भी टीमों के बीच मुकाबले जारी रहेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी चालों, रणनीतिक कौशल, एकाग्रता और खेल भावना के जरिए जीत के लिए जोर आजमा रहे हैं।

Next Post

मकरोनिया-मुरैना अनारक्षित स्पेशल के फेरे 14 तक बढ़े

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर:सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने गाड़ी संख्या 01711/01712 मकरोनिया-मुरैना-मकरोनिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब यह ट्रेन 14 अक्टूबर तक अपने निर्धारित समय, ठहराव और कोच संयोजन […]

You May Like