तोशिबा ने पावरग्रिड को 132 केवी सिस्टम की डिलीवरी की

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) (टीटीडीआई) ने सोमवार को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) को अपने स्वदेशी रूप से विकसित 132 केवी एम-जीआईएस सिस्टम की सफल डिलीवरी की घोषणा की। भारत में स्वदेशी मोबाइल उच्च-वोल्टेज समाधानों के पोर्टफोलियो को और विस्तृत करने के टीटीडीआई के निरंतर प्रयासों में 132 केवी एम-जीआईएस सिस्टम का विकास और डिलीवरी एक और बड़ी उपलब्धि है। पावरग्रिड की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गयी यह आपूर्ति ग्रिड आधुनिकीकरण, सुदृढ़ता और स्वदेशीकरण की दिशा में जारी देश की यात्रा को भी नयी गति देती है।

टीटीडीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हिरोशी फुरुता ने कहा, “हमें पावरग्रिड को स्वदेशी 132 केवी एम-जीआईएस सिस्टम की डिलीवरी के साथ अपने एम-जीआईएस पोर्टफोलियो का और विस्तार करते देख बेहद खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले भारत के पहले स्वदेशी 220 केवी एम-जीआईएस सिस्टम की सफल डिलीवरी के तुरंत बाद यह अगला कदम उठाया गया है। यह कॉम्पैक्ट और अत्यधिक गतिशील समाधान पूरी तरह देश में ही विकसित और इंजीनियर किया गया है। इसमें तोशिबा की उन्नत प्रौद्योगिकी और स्थानीय इंजीनियरिंग क्षमताओं का भरपूर उपयोग किया गया है। साथ ही पावरग्रिड की कड़ी तकनीकी और परिचालन आवश्यकताओं को भी पूरी तरह पूरा किया गया है।”
चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों में भी भरोसेमंद तरीके से काम करने के लिए तैयार यह सिस्टम, एक मानकीकृत “कनेक्ट–ऑपरेट–डिस्कनेक्ट–रीडिप्लॉय” कॉन्फिगरेशन पर आधारित है, जो पूरे ग्रिड में परिचालन संबंधी लचीलेपन को काफी हद तक बढ़ाता है।

.....

Next Post

"ठुकरा के मेरा प्यार" सीज़न 2 के ट्रेलर में पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, प्रीमियर 19 जून को

Mon Jun 1 , 2026
पटना,01 जून (वार्ता) “ठुकरा के मेरा प्यार” सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है, जो-अहसास दिलाता है कि मोहब्बत इतनी मासूम नहीं रही और इसके ना जाने कितने रूप होते हैं। इस सीरीज में धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो […]

You May Like