तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 7वीं कक्षा के छात्र को रौंदा, मौत

इंदौर:देपालपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरु की.घटना सोमवार देर रात की है. मृतक योगेश पिता दिलीप चौहान, निवासी सिकंदरी, रोजाना की तरह अपने पिता की गन्ने के जूस की दुकान बंद करने के बाद ठेले को घर ले जा रहा था.

इसी दौरान बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे योगेश सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में गमगीन माहौल है. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पांच करोड़ से अधिक का धान घोटला

Tue Mar 25 , 2025
जबलपुर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 25 एफआईआर, 75 से अधिक बने आरोपी जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने 25 समितियों की जाँच की जिसमें पांच करोड़ का धान घोटाला उजागर हुआ। जिसके बाद ईओडब्लयू ने 25 एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमेें समिति प्रबंधक, प्रभारी, कप्यूटर ऑपरेटर समेत […]

You May Like