MIC: स्मार्ट टॉयलेट निर्माण के कार्य के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएगी

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक मंगलवार को महापौर अजय मिश्रा बाबा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में विभिन्न कार्यसूचियों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये जिनमें प्रस्ताव क्रमांक 01 में पीपीपी मॉडल आधारित स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण एवं रख-रखाव के कार्य की निविदा को निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति का निर्णय लिया गया. प्रस्ताव क्र. 02 रतहरा तालाब की निविदा निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रण हेतु अगली बैठक में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा. प्रस्ताव क्र. 03 प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत कृष्णा नगर साईट पर ईडब्ल्यूएस-196, एलआईजी-120, दुकान-36, कार्यालय ईकाई-06 अधूरे कार्य की निविदा निरस्त कर एफडीआर/बीजी राजसात कर पुन: निविदा आमंत्रण करने का निर्णय लिया गया. प्रस्ताव क्र. 05 मध्यप्रदेश नगरपालिका (भवनों एवं भूमियों के कर योग्य सम्पत्ति मूल्य निर्धारण) नियम, 2020 एवं नियम 2021 के अनुसार नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्र का वर्गीकरण, भवन तथा भूमियों का वर्गीकरण, कर योग्य सम्पत्ति मूल्य निर्धारण एवं सम्पत्तिकर की दरों का निर्धारण, वित्तीय वर्ष 2025-2026 हेतु परिषद को अग्रषित किया गया तथा बढ़ाई गई दरों में से 5 प्रतिशत की कमी करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया. प्रस्ताव क्र. 07 रानी तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन का कार्य 35 माह के लिए ठेका पर दिये जाने हेतु प्रीमियम का पुनर्निर्धारण कर निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई. प्रस्ताव क्र. 08 नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आवंटित अचल सम्पत्तियों के मूलस्वरूप में परिवर्तन, तोडफ़ोड़ तथा स्थाई अतिक्रमण के कारण आवंटन (अंतरण) निरस्त कर पट्टा रद्द किये जाने के संबंध में हितग्राहियो को नोटिस देने का निर्णय लिया गया. विद्युत विभाग के कबाड़ की निलामी की स्वीकृति दी गई एवं 5 उच्च तकनीकी के फायर वाहन क्रय करने हेतु 6 करोड़ राशि का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने हेतु पारित किया गया. बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सदस्य श्रीमती नजमा बेगम, श्रीमती नीतू पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल मौजूद रहे.

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस को ‘लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस’ करार दिया

Tue Apr 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसकी सोच पाकिस्तान जैसी है और उसे ‘लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस’ कहना गलत नहीं होगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी […]

You May Like