समृद्धि, सद्भाव और एकजुटता की भावना को दर्शाता है पोंगल : प्रधान

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है जो समृद्धि, सद्भाव और एकजुटता की भावना को दर्शाता है। श्री प्रधान आज चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में पोंगल उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और देश भर में पोंगल का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है और यह समृद्धि, सद्भाव तथा एकजुटता की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने आईआईटी मद्रास परिवार के साथ पोंगल मनाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह त्योहार समृद्धि, स्नेह और एकजुटता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी, संकाय सदस्य, छात्र, कर्मचारी और परिसर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

आरोग्य मंदिर दिल्ली की बदलती हुई सरकार और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है : सूद

Wed Jan 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि आरोग्य मंदिर दिल्ली की बदलती हुई सरकार और स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। श्री सूद ने आज यहां जनकपुरी सी-2 ब्लॉक में नए आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। इस मौके पर […]

You May Like

मनोरंजन