वाहनों के कांच पर लगी ब्लैक फिल्म निकालकर किया चालान

छिंदवाड़ा. शहर समेत जिले में काली फिल्म और अन्य राज्यों की नम्बर प्लेट लगी लग्जरी कारों पर पुलिस की नजर हैं । अभी तक सीट बेल्ट और दस्तावेज न होने पर यातायात टीम चालानी कार्रवाई कर रही थी, अब काली फिल्म लगाकर घूम रहे कार सवारों पर भी पुलिस की नजर रहेगी । पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर यातायात और जिले के सभी थानों की पुलिस काली फिल्म लगी कारों के चालान काट रही हैं । यातायात उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे ने बताया कि शहर की सडक़ों पर काली फिल्म लगी कार और राज्य से बाहर के नम्बर प्लेट वाले वाहन अधिक दिखाई दे रहे हैं, ऐसे वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं । अभियान में थानों की पुलिस और यातायात टीम ने आज 40 चौपहिया वाहनों के कांच में लगी काली फिल्म निकालकर 20,000 , एक बुलेट बाइक में लगा मोडिफाईड सायलेंसर निकालकर चालक पर किया 1,000 रुपए का चालान , बिना हेलमेट व अन्य वाहनों की चैकिंग कर 83 वाहनो पर 30,100 रुपए का चालान किया गया। इस प्रकार कुल 124 वाहनो पर कुल 51,100 रुपए का समंस शुल्क राशि वसूल कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई हैं ।

Next Post

मंदिर परिसर में लगे पोस्टरों पर विवाद, प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत

Wed Aug 27 , 2025
झाबुआ। छोटे तालाब स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुस्लिम समाज द्वारा आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर प्रवेश द्वार पर सरकार की आमद, मरहबा लिखे दो फलेक्स लगाए गए। इस पर श्री मनकामेश्वर गणेश मंडल का पांडाल पास में होने और मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते […]

You May Like