नगर की श्याम कॉलोनी में बनेंगा भगवान खाटू श्याम का मंदिर

पांढुरना, नगर के अमरावती मार्ग पर स्थित श्याम कॉलोनी में जिले का पहला भगवान श्री खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर बनेंगा, इस मंदिर के निर्माण की सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ आधारशिला रखी गई। मंदिर निर्माण के शुभारंभ से जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

सोमवार की सुबह प्रसिद्ध पंडित छोटू व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भूमि पूजन एवं आधारशिला स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बाबा के भक्तगण ने बताया कि मंदिर के निर्माण के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं को नियमित रूप से बाबा श्याम के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कॉलोनी संचालक तरुण भाई शाह ,योगेश भाई शाह एवं आशीष हर्षद भाई शाह सहित कार्यक्रम में शैलेश भाई शाह, प्रकाश भाई शाह, अमित नागपाल, अकिल शाह, मानसी शाह, पूजा शाह,अनिल अरोड़ा, गीता अरोड़ा, पिंटू अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, गुलशन मदान, गुण मदान,अमित कालड़ा, भावेश कलंबे, प्रिंस मल्होत्रा, आकांक्षा मल्होत्रा, सिद्धार्थ अग्रवाल, सैलजा अग्रवाल,अंबर गुजर, अजय चोपड़े, भूषण , धीरज कालड़ा, प्रीत कालड़ा, सागर कवड़े, श्रद्धा कवड़े, हनी नागपाल, नितिन पराड़कर, प्रवीण जुनेजा, किशोर पवार, नीटू खुराना, पिंटू जुनेजा ,पंकज मदान , दिव्यानी मदान

सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे,

श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां बाबा खाटू श्याम के दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।

Next Post

सरकारी आर्थिक सहयोग के बिना विश्व चैंपियनशिप में भाग लेगी जूनियर महिला हैंडबॉल टीम

Mon Jun 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) भारत की जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 25वीं आईएचएफ महिला जूनियर (अंडर-20) विश्व हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है, जो 24 जून से 5 जुलाई 2026 तक जिनझोंग, चीन में आयोजित होगी। यह पहली बार है जब भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल […]

You May Like