भोपाल। बारिश का दौर थमने के बाद अब सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत का इंतजार है। नगर निगम के मुताबिक अक्टूबर से सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने इस बार 5 करोड़ रुपए का बजट रखा है। वहीं, हर वार्ड में इको इंजीनियर्स को खराब सड़कों का सर्वे करने और जरूरी सैंपल कलेक्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के बाद खराब सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का काम किया जाएगा।
Next Post
ताप्ती तट पर उमडी महिलाओं की भीड़,स्नान कर की सप्तऋषियों की पूजा कथा
Tue Sep 15 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही ताप्ती तट पर महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ी । महिलाओं ने पवित्र ताप्ती सरोवर में स्नान कर ताप्ती तट स्थित मंदिरों में दर्शन पूजा अर्चना की। ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही महिलाओं का […]

You May Like
-
9 months ago
बदमाश ने डीजल डाल किया आत्मदाह का प्रयास