पति की प्रताड़ना से तंग महिला बच्चों संग पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रायसेन। मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के उदयपुरा नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर नगर की पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगरवासी मौके पर एकत्र हो गए।

एसडीओपी कुंअर सिंह मुकाती ने बताया कि सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी संवेदनशीलता एवं सूझबूझ के साथ महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली समझाइश और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने महिला को उसके बच्चों सहित सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान बच्चे डरे-सहमे नजर आए, जिन्हें पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस द्वारा महिला से बातचीत करने पर उसने बताया कि वह पति की प्रताड़ना और पारिवारिक परेशानियों से परेशान होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई थी। महिला की शिकायत के आधार पर उदयपुरा पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच जारी है।

Next Post

सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

Sat Dec 27 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के कर्मचारी श्री जयप्रकाश चौरसिया के निधन का समाचार मिलने पर अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। भोपाल में शनिवार […]

You May Like