चावल, गेहूं, चीनी, दालों के भाव टूटे, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों की कीमतों में भी गिरावट देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 17 रुपये गिरकर 3,841 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव पांच रुपये घटकर 2,844 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटा कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रहा। दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 28 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मूंग दाल 21 रुपये और तुअर दाल 17 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल में आठ रुपये की गिरावट देखी गयी। मसूर दाल के दाम लगभग स्थिर रहे।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा एक रिंगिट टूटकर 4,052 रिंगिट प्रति क्विंटल पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.51 प्रतिशत की गिरावट में 60.19 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 58 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 43 रुपये और सरसों तेल 27 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में टिकाव रहा। वहीं, सूरजमुखी तेल 26 रुपये और पाम ऑयल 16 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 26 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये। चीनी भी छह रुपये सस्ती हुई।

Next Post

वायासैट और बीएसएनएल ने देश में पहला सैटेलाइट कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किया

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर, 25 फरवरी (वार्ता) भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और वायासैट इंडिया ने ‘सैटेलाइट और सैटेलाइट तकनीक के अनुप्रयोग’ पर अपना पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारत रत्न भीम राव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग में प्रस्तावित दूरसंचार […]

You May Like