कलेक्टर एवं एसपी पहुंचे चित्रकूट

सतना :कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर माघी पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में मंदाकिनी में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यात्री सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने चित्रकूट में स्थित सती अनुसुइया और विभिन्न धार्मिक महत्व के स्थलों का विजिट कर भीड़ प्रबंधन कार्यों का अवलोकन किया।

इसके अलावा कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने चित्रकूट के पीली कोठी पहुंचकर एमपी और यूपी सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सुमित मिश्रा के समक्ष 3 करोड़ रुपए एकत्रित करने की चुनौती

Thu Feb 13 , 2025
सियासत नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा के समक्ष इंदौर इकाई से 3 करोड़ रुपए एकत्रित करने की पहली चुनौती सामने आई है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने का अभियान शुरू किया जा रहा है. इस बार इंदौर शहर से […]

You May Like