ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, तीन घायल

जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक-पिकअप में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि कृष्ण उर्फ कृष्णा कुमार मरावी 25 वर्ष निवासी ग्राम भरद्वारा रैयत निवास मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 15 दिन पहले गांव के मजदूरो के साथ काम करने गेरतगंज जिला रायसेन गया था काम खत्म हाने के बाद अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1132 से वाापस अपने गाव जा रहे थे.

रविवार सुबह लगभग 4-30 बजे जैसे ही विमल वेयर हाउस के सामने अमन ढाबा के पास शहपुरा पहुॅचे सामने से जबलपुर तरफ से ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 9438 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पिकअप वाहन में टक्कर मार दिया जिससे उसे साथी संतोष मरावी निवासी कुममी, काशीराम उइके निवासी भररा माला मंडला को चोटें आईं।

Next Post

कंटेनर ने कुचला, पिता की मौत, बेटा घायल

Mon Oct 20 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत काली मंदिर के सामने कंटेनर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे मेंं पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। कंटेनर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर घुस गया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम राहुल पटैल 18 वर्ष निवासी ग्राम बिलसा थाना पुवांया जिला शाहजहांपुर उत्तर […]

You May Like