“हार के बाद पद पर बने रहना संवैधानिक परंपरा के खिलाफ” : सिंहदेव

अंबिकापुर, 06 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद किसी भी मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।
श्री सिंहदेव ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद नहीं छोड़ने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “पता नहीं किस सोच के तहत ऐसा किया जा रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और चुनाव परिणाम आने के बाद बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन को ही सरकार बनाने का अधिकार होता है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वे बहुमत हासिल करने वाले पक्ष को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करें।

Next Post

एनबीसीसी ने अत्याधुनिक आईआईएफटी परिसर की रखी आधारशिला

Wed May 6 , 2026
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने 5 मई 2026 को मैदानगढ़ी, दक्षिण दिल्ली में आईआईएफटी के नए अत्याधुनिक परिसर की आधारशिला रखी। इस परियोजना की स्वीकृत लागत लगभग 350 करोड़ रुपये है और इसे ईपीसी (डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं […]

You May Like