चोटिल जैनिक सिनर शंघाई मास्टर्स 2025 के तीसरे दौर से बाहर

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर शंघाई मास्टर्स 2025 के तीसरे दौर के मैच में नीदरलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ गंभीर ऐंठन के कारण चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

इटली के स्टार जैनिक सिनर कल शंघाई मास्टर्स 2025 में डचमैन टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ कड़े मुकाबले में गंभीर ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। जिस समय सिनर चोटिल होकर मुकाबले से हटे उस समय ग्रीकस्पूर 6-7 (3), 7-5, 3-2 से आगे चल रहे थे।

शुरुआती सेट बराबरी का था, जहां ग्रीक्सपूर की तेज सर्विस ने इतालवी खिलाड़ी के लिए हर तरह की मुश्किलें खड़ी कर दीं। कोई भी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं कर सका, जिससे पहला सेट टाईब्रेकर में चला गया और सिनर ने बढ़त हासिल कर ली और गर्मी और उमस भरे मौसम में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट की शुरुआत में सिनर पहली बार ग्रीक्सपूर की सर्विस तोड़ने के बेहद करीब पहुँच गए थे, लेकिन डच खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और मुकाबला कड़ा बनाए रखा। आठवें गेम में डबल फॉल्ट के कारण ग्रीक्सपूर की सर्विस लगभग गिर गई थी, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं, लेकिन उन्होंने तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर मुकाबले में बने रहने में कामयाबी हासिल की।

तीसरे सेट की शुरुआत में, सिनर को ऐंठन होने लगी और वह अंक लेने के दौरान लंगड़ाते हुए असहज महसूस कर रहे थे। ग्रीक्सपूर ने संघर्ष के बीच सिनर की सर्विस तोड़ी, लेकिन मेडिकल जांच के बाद सिनर मुकाबले से हट गये।

 

Next Post

पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी: हरमनप्रीत

Mon Oct 6 , 2025
कोलंबो 06 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला एकदिवसीय विश्वकप 2025 में लगातार दूसरी दर्ज करने के बाद कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। पाकिस्तान को 88 रनों से हराने के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “सच कहूं तो बल्लेबाजी करने के लिए पिच […]

You May Like