राजगढ़ रोड, सिविल अस्पताल रोड, मुल्तानपुरा क्षेत्र में सार्वजनिक टॉयलेट नहीं होने से राहगीर होते हैं परेशान

ब्यावरा। नगर में कई मुख्य मार्गो पर दूर-दूर तक सार्वजनिक टॉयलेट नहीं होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

राजगढ़ रोड, सिविल अस्पताल रोड, मुल्तानपुरा क्षेत्र में सार्वजनिक टॉयलेट नहीं होने से राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी के यहां से राजगढ़ बायपास चौराहा, अहिंसा द्वार से सिविल अस्पताल, कर्मचारी कॉलोनी तक के लम्बे क्षेत्र में सार्वजनिक टॉयलेट नहीं है. इसी तरह सुठालिया बायपास पर भी सार्वजनिक टॉयलेट नहीं है.

अस्पताल रोड पर रहता काफी यातायात

अहिंसा द्वार से लेकर सिविल अस्पताल, कर्मचारी कॉलोनी तक काफी दूरी का सफर तय करना पड़ता है. इसी मार्ग पर एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, रेस्ट हाऊस सहित अन्य रहवासी कॉलोनी है, बावजूद इसके इस रास्ते पर कोई सार्वजनिक टॉयलेट नहीं है. जबकि हर दिन इस मार्ग पर काफी व्यस्त यातायात होकर सैकड़ो की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है.

जहां टॉयलेट है वह दुर्दशा का शिकार

एक और जहां कई महत्वपूर्ण रास्तों, क्षेत्र में टॉयलेट नहीं है, वहीं जहां टॉयलेट है उनकी बुरी हालत हो रही है. उचित सफाई नहीं होने, जीर्णशीर्ण अवस्था में यह टॉयलेट है. मैन मार्केट में क्रमांक 1 स्कूल के समीप, नपा कॉम्पलेक्स, सब्जी मंडी के समीप आदि अन्य जगह जहां सार्वजनिक टॉयलेट है उनकी काफी दुर्दशा हो रही है, कई जगह तो ऐसे हालात है कि लोग चाहकर भी इनका उपयोग नहीं कर पाते है. इन टॉयलेट की इतनी अधिक बदहाली हो रही है कि दूर-दूर तक दुर्गंध उठती है, जिससे आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Next Post

संधारा का शासकीय विद्यालय बना बकरियों का अड्डा, छात्राएं परेशान

Fri Jan 16 , 2026
भानपुरा। भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम संधारा स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक एवं माध्यमिक संयुक्त विद्यालय बीते दो वर्षों से बकरियों का अड्डा बना हुआ है। विद्यालय की बाउंड्री वॉल लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना शाम से देर रात व सुबह तक बकरियों को विद्यालय परिसर में बांध […]

You May Like