रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

बीच कारोबार में रुपया पहली बार 95.78 प्रति डॉलर तक टूट गया था।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 79 पैसे की गिरावट में 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 29 पैसे गिरकर 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह ऊपर 95.42 रुपये प्रति डॉलर तक गया था, लेकिन बाद में इसकी गिरावट और बढ़ गयी।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार से 79 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की जिससे रुपया कमजोर हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत से अधिक चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

 

Next Post

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने इन आंकड़ों के प्रकाशन की तिथि में स्थायी रूप से बदलाव करने की घोषणा की है। जीडीपी के तिमाही आंकड़े फरवरी, मई, अगस्त […]

You May Like