
मुरैना। जिले के सिकरौदा गांव के पास एमएस रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। हादसा कार की बाइक से हुई सीधी टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जौरा कस्बे के रहने वाले गजराज सिंह अपने पिता रघुनाथ सिंह के साथ बाइक से मुरैना की ओर जा रहे थे। बाइक गजराज चला रहा था और रघुनाथ सिंह पीछे बैठे थे। जैसे ही वे सिकरौदा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही रघुनाथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गजराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायल गजराज सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
