डंपर की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा

बुधनी। शनिवार दोपहर को उस समय नगर में अफरा-तफरी मच गई, जब नगर के मुख्य मार्ग पर एक डंपर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा धराशायी होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के समय तिराहे पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी. खंभा गिरते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. गनीमत रही कि बिजली का खंभा किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना मिलते ही पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. घटना के बाद डंफर को सड़क के बीच से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू किया. बताया जाता है कि डंफर मिट्टी से भरा हुआ था और उसका अगला पहिया खंभे पर चढ़ जाने से यह हादसा हुआ. महाराणा प्रताप तिराहा नगर का अति व्यस्त क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में इस स्थान पर हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों ने मांग की है कि हादसों को आमंत्रण दे रहे खंबों को बदलने का काम किए जाए.जिससे हादसे टाले जा सकें.

Next Post

परीक्षा केन्द्रों के बाहर जाम से परेशानी

Sun Feb 22 , 2026
बुधनी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर लगातार जाम के हालात बन रहे हैं. वाहनों की भारी भीड़ के कारण जाम लग रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सांदीपनी विद्यालय एवं पीएम श्री कन्या शाला के केंद्रों पर छात्र-छात्राएं […]

You May Like