बिहार के कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ का दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, रंजन पाठक समेत 4 बदमाश ढेर

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ा मुठभेड़ किया। यह एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे हुआ, जिसमें बिहार से वांटेड चार कुख्यात बादमाशों को पुलिस ने मार गिराया। डीसीपी अपराध शाखा संजीव यादव ने बताया कि इन बादमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मारे गए बदमाश आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आतंक मचाने की साजिश रच रहे थे और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। यह गैंग ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से कुख्यात था और इसका सरगना रंजन पाठक था। यह गैंग नेपाल से बिहार तक कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका था।

एनकाउंटर में मारे गए बादमाशों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। रंजन, बिमलेश और मनीष बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे। पुलिस को लंबे समय से इस गैंग की तलाश थी, जिसने सीतामढ़ी की एक मशहूर हत्या के बाद मीडियाकर्मियों को अपना बायोडाटा भी भेजा था।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आज मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई। बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं, विभिन्न विभागीय कार्यों और आगामी नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि राज्य की […]

You May Like