
ग्वालियर। पद्मावती संगम ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष विनीता तोमर द्वारा विनायक होटल पड़ाव पर गणगौर महोत्सव और महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे महिला शक्ति मंच की संस्थापक अध्यक्ष तारा साहा और आर्यावर्त सेना की जिला अध्यक्ष जयंती पाल शामिल हुई। कार्यक्रम में क्षत्राणी महिलाएं शामिल हुई उनके लिए गेम्स, प्रतियोगिता, डांस का आयोजन किया गया।
