सतना : ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के अंतर्गत सतना पुलिस द्वारा गुम हुए 155 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए. लौटाए गए मोबाइल की कीमत 29.31 हजार रु बताई गई.पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पे्रम लाल कुर्वे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को ऑपरेयान रिंगटोन 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिसके अंतर्गत 155 गुम हुए मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटा गया. अपने गुम हुए मोबाइल को मिलने की आस छोड़ चुके आमजन को जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरों पर चमक आ गई. अपना अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियाों को हृदय से धन्यवाद दिया.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि सेंटल इक्विमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर नामक पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश£ेषण कर विभिन्न कंपनियों के कुल 155 मोबाइल बरामद किए गए. बरामद किए गए मोबाइलों में सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, रेडमी, रीयलमी, एमआई, इनफिनिक्स, लावा आदि कंपनियों के हैं. इसी कड़ी में आगे बताया गया कि गुम हुए मोबाइलों को सतना, रीवा, मैहर, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, मऊगंज, ठीकमगढ़ जिलों सहित गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से ट्रेस कर बरामद किया गया.
इस असवर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल और संबंधित थाना क्षेत्र के स्टॉफ के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से यह अपील भी की गई कि किसी भी नागरिक का मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाने पर तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर जाकर मोबाइल को ब्लॉक करा दें, ताकि उसके दुरुपयोग को रोका जा सके.
