कोच फैक्ट्री रोड पर महिलाओं की भजन यात्रा, मकर संक्रांति की तैयारी शुरू

भोपाल: मकर संक्रांति पर्व से ठीक पहले आज सबेरे राजधानी के कोच फैक्ट्री रोड क्षेत्र में महिलाओं द्वारा भजन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और भक्ति गीतों व भजनों के माध्यम से पर्व की खुशियां मनाईं।

भजन यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोलक, मंजीरे और भजनों की स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने सूर्यदेव की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

Next Post

संक्रांति पर नर्मदा स्नान के लिए छोला रोड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदापुरम के लिए हुए रवाना

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज भोपाल के छोला रोड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए नर्मदापुरम रवाना हुए। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। श्रद्धालु धार्मिक आस्था के तहत पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने […]

You May Like