
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ आरक्षकों के लिए पाइपिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में समारोह चयनित कर्मचारियों को वरिष्ठ आरक्षक पद की पदोन्निति का प्रतीक चेवरॉन से सम्मानित किया गया. यह सम्मान सीआईएसएफ के कमांडेंट अतुल भनोत्रा ने प्रदान किया. इस अवसर पर कमांडेंट ने समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. आयोजन में सीआईएसएफ इकाई के वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मी उपस्थित रहे.
