अब हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान,जगह जगह कार्यक्रम

रायसेन: कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देश पर शहर में नगर पालिका परिषद द्वारा देश की आजादी के अमृत काल महोत्सव में अब हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान पर किया जा रहा फोकस।हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद और उत्कृष्ट स्कूल पाटनदेव ने साथ मिलजुलकर तिरंगा स्लोगन प्रतियोगिता , तिरंगा के साथ रैली और सांस्कृतिक प्रोगाम का आयोजन किया।

नपा सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव, सिटी मैनेजर रानी तिवारी, उत्कृष्ठ स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति चौहान ,पवन सोनी एवं सभी स्कूल के बच्चे और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।नपा सीएमओ सुश्री जाटव ने बताया कि हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।नगर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।वहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Next Post

सर्वधर्म सद्भावना सदस्यों ने ब्रह्माकुमारीज संग मनाया रक्षाबंधन

Sat Aug 9 , 2025
भोपाल: सर्वधर्म सद्भावना संगठन के सदस्यों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांधकर सदस्यों को सद्भावना और सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प दिलाया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।