टायर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

सतना: शहर के शुक्ला बरदाडीह मोहल्ले में गुरुवार की शाम एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम धुएं और लपटों से घिर गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पुराने टायर और कूड़ा-करकट रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया।

आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें दिखने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग से गोदाम में रखे टायर और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने गोदाम में कूड़ा-करकट जमा होने पर चिंता जताई और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

साइबर ठगी के करोड़ों रुपए वापस दिलवाए पुलिस ने

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर यह है कि पुलिस अब तक 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की रकम वापस दिला चुकी है. हर दिन 50 से ज्यादा शिकायतें आने के बावजूद साइबर सेल लगातार ठगों के खातों को ट्रैक कर रकम रिकवर […]

You May Like