सीधी:आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीधी स्थित क्षत्रसाल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में गणमान्यजनों के साथ योगाभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सीधी सांसद डॉ राजेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल उद्बोधन से ऊर्जा पाकर समूचा वातावरण योगमय हो उठा।
योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है, और स्वस्थ भारत की नींव। आइए, नियमित योग अपनाकर शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करें।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह वरिष्ठ नेता के.के तिवारी , एवं प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Next Post
विश्व समुदाय को भारत का अमूल्य उपहार है योग: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग प्रदान किया है। योग विश्व समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक अनमोल उपहार है। यह हमारे ऋषियों-मुनियों की […]

You May Like
-
6 months ago
सूपाताल में चाकूबाजी, चाचा-भतीजा घायल